लेकसिटी उदयपुर में मंगलवार को अचानक आई अांधी से बड़ा हादसा सामने आया. भुवाणा इलाके में स्थित सेलिब्रेशन मॉल के सामने एक रेस्टोरेंट का टीन शेड पूरी तरह धराशाई हो गया. अांधी इतनी भीषण थी कि रेस्टोरेंट के ऊपर लगे बड़े- बड़े होर्डिंग्स नीचे गिर गए, जिससे रेस्टोरेंट की टीन शेड वाली छत भी जमीन पर आ गिरी. इस हादसे के दौरान एक युवक टीन शेड के नीचे दब गया. सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सुखेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पहले तो प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद युवक को निकालने का प्रयास किया लेकिन मलबा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और तीन जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला गया. युवक के सही सलामत बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IBMyQT
No comments:
Post a Comment