बीकानेर में सोमवार की देर रात बीकानेर रेंज आईजी बीएल मीणा की विशेष टीम व देशनोक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पलाना गांव में ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे चार जनों को गिरफ्तार किया. टीम ने उनके कब्जे से सट्टा लगाने के उपकरण भी बरामद किए. देशनोक थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने बताया कि पलाना निवासी प्रेम उर्फ प्रेमिया नाई के घर पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे गैंग के सरगना नत्थूराम, हनुमान, संजय कुमार और गोविंद को दबिश देकर गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलानेवाली मशीन, 11 मोबाइल, एक लेपटॉप, इन्वर्टर और करोड़ों के लेनदेन का रेकॉर्ड जब्त किया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PlMmqt
No comments:
Post a Comment