भीलवाड़ा शहर में नेहरू रोड स्थित रामस्नेही चिकित्सालय के एमआरआई सेंटर में रखी पुरानी मशीन की बैट्रियों में सोमवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई. इससे शहर के सबसे बड़े इस निजी अस्पताल अस्पताल के वार्डों में धुआं फैलने लगा व मरीजों और स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में मरीजों को अस्पताल से निकालकर पास के व गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची 3 दमकलों ने और भीमगंज थाना पुलिस ने बहुत प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत यही रही कि इतने बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. अस्पताल के व्यवस्थापक दीपक लड्ढा ने कहा है कि चिकित्सालय के एमआरआई सेंटर में पुरानी मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. मरीजों को यहां से दूसरी जगह पर ले जाया गया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VP9GPI
No comments:
Post a Comment