VIDEO: कोटा जिले में शुरू हुआ निमोनिया से बचाव के पीवीसी का टीकाकरण - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 17, 2019

VIDEO: कोटा जिले में शुरू हुआ निमोनिया से बचाव के पीवीसी का टीकाकरण

निमोनिया से होने वाली मौतें रोकने के लिए पीवीसी का टीका अब कोटा जिले में भी लगेगा. जेके लोन अस्पताल में एडीएम सिटी वासुदेव मालावत और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गिरीश वर्मा ने छोटे बच्चों को डोज देकर पीवीसी टीका लॉन्च किया. इस दौरान डब्ल्यूएचओ के डॉ राजेश गुप्ता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ आरके लवानिया, आरसीएचओ डॉ महेंद्र त्रिपाठी सहित विभाग से जुड़े स्टॉफ मौजूद रहे. डॉ गिरीश वर्मा ने कहा कि निमोनिया की वजह से बच्चों की मौत होती है, पीवीसी वैक्सीन ने मृत्यु दर में गिरावट आएगी. पीसीवी का टीका जिला स्तर पर प्राप्त हो चुका है और अगले 7 दिनों के भीतर यह टीका जिले के सभी आंगनबाडी केंद्र स्तर तक शिशुओं को निःशुल्क लगाना शुरू हो जाएगा. इससे निमोनिया संबंधित मौतों में निश्चित रूप से कमी आएगी व बाल मृत्यु दर को घटाने में सहायक होगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2V5pH70

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages