VIDEO: देखें एम्बुलेंस से टक्कर के बाद कैसे पलटी बस, 6 छात्र घायल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 17, 2019

VIDEO: देखें एम्बुलेंस से टक्कर के बाद कैसे पलटी बस, 6 छात्र घायल

जोधपुर में पांच बत्ती चौराहे पर मंगलवार को एंबुलेंस व एक निजी सिटी बस में टक्कर हो गई. टक्कर में सिटी बस में सवार आधा दर्जन स्कूली छात्र घायल हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. रातानाडा स्थित पांच बत्ती सर्किल के पास एक होटल के सामने 108 एंबुलेंस और रातानाडा रूट की सिटी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद सिटी बस पलट गई. इससे बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने लगे. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में बस व एम्बुलेंस में टक्कर होता साफ दिखाई दे रहा है. घटना के बाद सभी यात्रियों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दुर्घटना में आधा दर्जन स्कूली छात्रों को चोट आई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Xeej64

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages