टोंक जिला मुख्यालय पर बीती शाम बमोर दरवाज़ा स्थित जेवीएनएल पावर हाउस परिसर में लगे ट्रांसफार्मर ने अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटें तेज़ हो जाने से वहां आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. भीड़-भाड़ व घनी बस्ती वाला इलाका होने के चलते वहां काफी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय निवासी मुजीब आज़ाद ने इस मामले की जानकारी जेवीएनएल के अधिकारियों, पुलिस व दमकल केंद्र को दी. जिसके बाद कुछ ही देर में तीनों मौके पर पहुंचे. लाइन काटे जाने के बाद दमकल ने यहां अग्निशामक फोम व पानी का उपयोग करते हुए लगभग आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया. ट्रांसफार्मर में आग के चलते आसपास के क्षेत्रों में लगभग एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही जिससे पूरी तरह अंधेरा छाया रहा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VstyI9
No comments:
Post a Comment