धौलपुर नगर परिषद के सफाईकर्मियों एवं वकीलों के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सफाईकर्मियों ने सोमवार को चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया और अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. सफाईकर्मियों के साथ परिषद के अन्य कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोपी वकीलो की गिरफ्तारी की मांग की है. सफाई कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मोहन लाल ने बताया कि 4 अप्रेल को कोर्ट परिसर में सीवरेज लाइन का वाल्व सही करने गए नगर परिषद कर्मचारियों एवं कमिशनर के साथ वकीलों ने मारपीट की थी. सफाईकर्मियों ने वकीलों के खिलाफ नामजद मामला भी दर्ज कराया है लेकिन पुलिस वकीलों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. सफाईकर्मियों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग की है. सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा. इस वजह से शहर में दुर्गंध और गंदगी से आमजन को भारी परेशानी हो रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2D3xLL2
No comments:
Post a Comment