प्रदेश में बीती शाम अचानक बिगड़े मौसम का असर टोंक जिले में भी देखने को मिला. जिले के कई इलाकों में पेड़, बिजली व टेलीफोन के खंभे गिर गए. कच्चे मकानों के छप्पर तेज अंधड़ में उड़ गए. अांधी के कुछ देर के लिए बारिश भी हुई. कई स्थानों पर कटी फसल के नुकसान की सूचना है. टोंक जिला मुख्यालय पर तेज अंधड़ का असर भाजपा प्रत्याशी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की नामांकन रैली के बाद होने वाली जनसभा के लिए लगाए गए पंडाल पर देखने को मिला. यहां लगा पंडाल आंधी में पूरी तरह से धराशायी हो गया. इसी पंडाल में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनावी सभा को संबोधित करने वाली थीं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2D6WdeA
No comments:
Post a Comment