VIDEO: देखें झुंझुनूं में सांसद का टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओं ने क्या किया - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 24, 2019

VIDEO: देखें झुंझुनूं में सांसद का टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओं ने क्या किया

सांसद संतोष अहलावत का टिकट कटने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से उग्र नजर आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने झुंझुनूं लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ का शनिवार को जमकर विरोध किया. खीचड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. एक बार तो नरेन्द्र खीचड़ और उसके समर्थकों को लोगों ने आगे से घेर लिया. मामले के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार सांसद संतोष अहलावत के सूरजगढ स्थित आवास पर पहुंच थे. वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार खीचड़ को देखते वहां मौजूद लोग उग्र हो गए. लोगों ने खीचड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लोगों का विरोध देखते ही उन्हें वापस लौटना पडा. भाजपा प्रत्याशी खीचड़ के विरोध की जिले में काफी चर्चा हो रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TvLMqg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages