VIDEO: झालावाड़ के खानपुर में रेत का टीला ढहने से दो युवतियों की मौत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 24, 2019

VIDEO: झालावाड़ के खानपुर में रेत का टीला ढहने से दो युवतियों की मौत

झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को रूपली नदी के मिट्टी के टीले से खनन करते समय रेत का टीला ढह जाने से दो युवतियों की मौत हो गई .वखानपुर थाना पुलिस के अनुसार इलाके के बहडावदा गांव निवासी दो युवतियां खानपुर के चांदखेडी स्थित गौशाला के पास रूपली नदी से मिट्टी के टीले से रेत निकाल रही थीं, इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी का टीला ढह जाने के कारण दोनों युवतियां मिट्टी के ढेर के नीचे दब गई, हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत खानपुर थाने को सूचना दी. जिस पर खानपुर थाना पुलिस व आम लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को निकालकर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर्स ने दोनों युवतियोंको मृत घोषित कर दिया. मृतक दोनों युवतियों की शिनाख्त इलाके के बहडावदा गांव निवासी सुआबाई व गायत्री बाई के रूप मे हुई है. फिलहाल खानपुर थाना पुलिस सारे मामले की जांच मे जुटी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Yjfkev

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages