चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरा गांव की विवाहिता को जोधपर में 10 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. गांव के ही आरोपी सुभाष स्वामी ने 9 मार्च की रात को 22 साल की विवाहिता को यह कहकर अगवा कर लिया कि उसके पिता बीमार हैं और उनका बीकानेर के अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी की बातों में आकर पीड़िता अपनी 2 साल की बच्ची के साथ कार में बैठ गई, जहां से आरोपी उसे सीधे जोधपुर ले गया. जोधपुर के एक मकान में आरोपी ने 2 साल की बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह सिलसिला 10 दिनों तक चलता रहा. इधर परिजनों ने तारानगर थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तारानगर पुलिस ने महिला के मोबाइल नम्बर ट्रेस कर उसे जोधपुर से आरोपी के चंगुल से छुड़वाया. पीड़िता की रिपोर्ट पर शनिवार को तारानगर थाने में सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सुभाष की तलाश शुरू कर दी गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ycb1BA
No comments:
Post a Comment