सुजानगढ़ के माहेश्वरी भवन में बुधवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ होली की धुनों पर ठुमके लगाए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जब मंत्री भंवर लाल नाचे तो वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कार्यक्रम में गोपालपुरा के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं. सभापति सिकंदर अली खिलजी, उपसभापति बाबूलाल कुलदीप, प्रधान गणेश ढाका, उपप्रधान दीवान सिंह भानीसरिया सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया. ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी ने स्वागत भाषण दिया. इस अवसर पर मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए शांति व सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की. इस अवसर पर जलपान की व्यस्था की गई तो लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है. इस अवसर पर दुर्व्यसनों से बचना चाहिए. जो अवगुण व बुराईयां अंतर्मन में हों, उनका होली में दहन होना चाहिए. पुराने बैर भूल सबको गले लगाना चाहिए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2WdYTOU
No comments:
Post a Comment