भरतपुर में मोबाइल महासंघ की ओर से बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया. कार्यक्रम के दौरान ब्रज संस्कृतिक की छटा भी देखने को मिली. कलाकारों ने बांके बिहारी की लीलाओं का नृत्य के माध्यम से साकार किया तो वहीं कृष्ण-सुदामा की जोड़ी के दार्शनिक चित्रण कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूल सिंह राणा सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में देवेंद्र गर्ग को महामूर्खाधिराज की उपाधि से नवाजा गया. इस दौरान रंग बिरंगी हास्य व्यंग्य की फुलझड़ियां भी छोड़ी गई. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया. आभार अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता कालू ने व्यक्त किया. इस दौरान लोगों ने ब्रज की ठंडाई का आनंद उठाया. लोगों ने एक दूसरे को आने वाले पूरे वर्ष इसी प्रकार हर्षोल्लास से बीतने की शुभकामनाएं दीं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TN9jYV
No comments:
Post a Comment