दौसा जिले में धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में होली मनाने के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया. देश भर से एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर धाम पहुंचे. बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने अलसुबह बालाजी का पंचामृत स्नान कराकर सोने का चोला चढ़ाते हुए उनके बालरूप की छप्पन भोग के साथ झांकी सजाई. बालाजी महाराज की मंगला आरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं शामिल हुए. आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर कई घंटे इंतजार के बाद बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार, सीताराम दरबार व समाधि वाले बाबा के दर्शन कर खुशहाली की कामना की. बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए देश के कई राज्यों से पैदल यात्रियों के जत्थे भी बालाजी धाम पहुंचे. पैदल जत्थे में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए बालाजी मंदिर पहुंचकर केसरिया निशान अर्पित कर मनौती मांगते दिखे. यह सभी श्रद्धालु शाम को गणेशपुरी महाराज के समाधि स्थल पर होने वाले होलिका दहन में नारियल अर्पित कर मंदिर के सामने होली खेलेंगे. (अाशीष की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TMMNPX
No comments:
Post a Comment