करौली जिले के टोडाभीम के नांगलशेरपुर बालघाट सड़क मार्ग स्थित सुआ की कोठी के पास एक गन्ने के खेत में आग लग गई. आग से करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई. खेत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. इधर आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पानी के टैंकरों व बाल्टियों के साथ पहुंचकर लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया. टोडाभीम से पहुंची दमकल वैन से आग पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई. मौके पर पहुंचे पटवारी रजुआराम मीना व नायब तहसीलदार हरकेश मीना ने आगजनी की घटना की जानकारी ली.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UwGjRF
No comments:
Post a Comment