चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सेंट्रल टीम ने वीकेआई रोड नंबर 14 पर स्थित मिलावटी मसाला तैयार करने की एक फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की. प्लॉट नंबर एफ- 809 पर स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान टीम ने मिलावटी धनिया, मिलावटी मिर्च और मिलावटी हल्दी मौके पर जब्त की. मौके पर धनिया के डंठल को पीस कर मिलावटी धनिया पाउडर तैयार किया जा रहा था. असली धनिया पाउडर जैसा दिखने के लिए ऑयल और कलर काम में लिया जा रहा था. मौके पर मौजूद व्यक्ति भगवान सिंह से जब पूछताछ की गई तो पता लगा कि मसाला दलाल नीरज गुप्ता के लिए वह यह काम काम करता है. टीम ने मौके पर 3050 किलो मिलावटी धनिया पाउडर, 780 किलो मिलावटी मिर्च और 4200 किलो डंठल सहित फैक्ट्री को सीज कर दिया. विभाग की टीम ने मौके से 3 सैंपल भी लिए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CjQXUB
No comments:
Post a Comment