VIDEO: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पेश की गई बांग्लादेश की ओर से चादर - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 12, 2019

VIDEO: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पेश की गई बांग्लादेश की ओर से चादर

ख्वाजा गरीब नवाज के 807 वें उर्स के मौके पर सोमवार को बांग्लादेश की ओर से चादर पेश की गई. करीब 500 जायरीनों का डेलिगेशन चादर लेकर अजमेर पहुंचा. बांग्लादेशी जायरीन खादिम नदीम चिश्ती के घर से क़व्वाली के साथ जुलूस की शक्ल में दरगाह पहुंचे और मज़ारे ख्वाजा पर चादर पेश की गई. शाहजहानी मस्जिद में दोनों मुल्कों के बीच बेहतर रिश्तों की दुआ की गई. साथ ही बांग्लादेशी ज़ायरीन ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को यहां का वीजा नही दिया गया और हमें बताया गया था कि बांग्लादेशी जायरीन को भी वीज़ा नही मिला है. जब इसकी तस्दीक की गई तो पता लगा कि सिर्फ पाकिस्तानी जायरीन को ही वीजा नही दिया गया है और उसका एक बडा कारण हाल ही में हुआ पुलवामा आतंकी हमला है. बांग्लादेशी ज़ायरीन अब्दुल रज़्ज़ाक ने कहा कि आतंक के खिलाफ भारत की लडाई में बांग्लादेश उसके साथ है. (रिपोर्ट- अभिजीत)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CfQov0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages