अंधविश्वास के कारण मां-बाप ने अपनी 6 माह की बेटी के पेट पर 2 दर्जन से अधिक ब्लेड से कट लगवा दिए. बच्ची को कुछ दिनों से निमोनियां के कारण सांस लेने और पेट में दर्द हो रहा था. इसके चलते बड़े-बुजुर्गों के कहने पर माता-पिता ने मासूम के पेट पर डांव लगवाया था. इसके कारण बच्ची की हालत खराब हो गई और उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया. डांव लगाने की 10 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है जो पुलिस के जागरूकता लाने के दावों की पोल खोल रही है. आसीन्द थाना क्षेत्र के सोडार गांव निवासी राम लाल बैरवा ने कहा कि मेरी 6 माह की पुत्री कविता को कुछ दिन से सांस लेने के साथ ही पेट में दर्द हो रहा था. इसके कारण बड़े-बुजुर्ग के कहने पर हमारे गांव के रहने वाले व्यक्ति ने इसके पेट पर ब्लेड से कट लगा दिए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TIID6T
No comments:
Post a Comment