VIDEO : नागौर के मूंडवा स्थित कपास फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 30, 2019

VIDEO : नागौर के मूंडवा स्थित कपास फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

नागौर जिले के मूंडवा कस्बे में स्थित एक कपास फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. कपास में लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. आग को काबू करने में डेढ घंटे का समय लगा. शार्ट सर्किट से आग लगते ही काम करने वाले मजदूर बाहर की ओर भाग निकले और दमकल को सूचना दी. इस दौरान मूंडवा पुलिस भी मौके पर आ गई. कपास की फैक्ट्री में लगी आग ने कुछ ही मिनटो में विकराल रुप धारण कर लिया. आग की लपेटे दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और धुआं के गुब्बार उठने लगे. दमकलों के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. नागौर व मेडता से दमकलो की मदद पहुंचने में काफी समय लगा. करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया. इस फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपए की कपास जलकर राख हो गई. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर व कस्बे के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. मूंडवा नगरपालिका चेयरमैन घनश्याम सदावत व मूंडवा तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YJMeoW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages