VIDEO: हिरण के शिकार का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जुटी शिकारियों की तलाश में - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 30, 2019

VIDEO: हिरण के शिकार का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जुटी शिकारियों की तलाश में

जैसलमेर में हिरण शिकार का एक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है. न्यूज़ 18 पर खबर दिखाए जाने के बाद हरकत में आए वन विभाग और पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है. मामला जैसलमेर के सांकड़ा क्षेत्र का है जहां गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में दो आदमी बंदूक लिए एक ऊंट के साथ जा रहे हैं. ऊंट की गर्दन में एक मृत हिरण टांग कर रखा है. वीडियो बनाने वाले युवक ने जब इनको रोका और वीडियो बनाने लगा तब दो आरोपियों मे से एक ने उसे गोली मारने की धमकी दी पर उस युवक ने वीडियो बना ली. ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ न्यूज़ 18 ने प्रमुखता से इस खबर को प्रसारित किया. खबर दिखाए जाने के बाद वन विभाग और सांकड़ा पुलिस ने वीडियो में नज़र आ रहे दोनों शिकारियों की पहचान की. आरोपी भोमसिंह निवासी सनावड़ा व अलादीन निवासी रामधन खा की ढाणी सांकड़ा के निवासी हैं. दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YCgOkj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages