भीलवाड़ा में प्रतापनगर थाना पुलिस ने सर्किट हाउस के पास एक होटल के पीछे चल रहे स्पा सेन्टर पर छापा मारकर तीन युवतियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रतापनगर थानाधिकारी रोहिताश देवन्दा ने बताया कि लैंडमार्क होटल के पीछे स्पार्क स्पॉ सेंटर पर एक वांछित अपराधी के मसाज करवाने की सूचना पर छापा मारा गया. वहां नगालैंड और नेपाल की युवतियों से स्पा के नाम पर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था. जिसके बाद इन तीनों युवतियों सहित स्पा मालिक रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BAkkl3
No comments:
Post a Comment