अलवर के सामान्य चिकित्सालय के जीएमटीसी प्रक्षिक्षण केंद्र में कबर बिज्जू नाम का जानवर घुसने से प्रक्षिक्षण ले रहे नर्सिंग छात्र और छात्राओं में हड़कंप मच गया. नर्सिंग छात्र छात्राएं अपना प्रक्षिक्षण छोड़कर कमरे से बाहर आ गए. कबर बिज्जू कमरे की अलमारी में बैठा हुआ था. नर्सिंग अधीक्षक ने इसकी सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी. उसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कबर बिज्जू को पकड़ लिया. वन विभाग की टीम कबर बिज्जू को पकड़ कर अपने साथ ले गई और उसे जंगल में छोड़ दिया. रेस्क्यू टीम के सदस्य चिन्मय मेसी ने बताया कि यह कबर बिज्जू है और यह बिल्ली की तरह होता है. उन्होंने कहा कि यह जहरीला जानवर है. यह व्यक्ति पर अपने पंजे से हमला भी कर सकता है. इसके पंजे नुकीले होते हैं. यह जानवर जंगल में अधिक पाया जाता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TPM78e
No comments:
Post a Comment