VIDEO: गुर्जर आंदोलन: चित्तौड़गढ़ में मानव श्रृंखला बनाकर दिया आंदोलन को समर्थन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, February 14, 2019

VIDEO: गुर्जर आंदोलन: चित्तौड़गढ़ में मानव श्रृंखला बनाकर दिया आंदोलन को समर्थन

गुर्जर समाज की ओर से प्रदेश में विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे आंदोलन की आग बुधवार को चित्तौड़गढ़ पहुंच गई. चित्तौड़गढ़ में गुर्जर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया. आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर जिले के गुर्जर समाज सहित अन्य 6 जातियों के लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित हुए. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर पर्याप्त जाप्ता तैनात कर दिया गया था. चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों ने मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोनल की चेतावनी दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TO88o5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages