उदयपुर के प्रतापनगर इलाके में लंबे समय से एक महिला अधिवक्ता के प्लॉट पर भू-माफिया के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को अधिवक्ताओं ने आईजी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया. दरअसल इस भूखंड विवाद को लेकर आईजी प्रफुल्ल कुमार ने अधिवक्ताओं को मंगलवार को मिलने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था. करीब आधे घंटे के इंतजार करने के बाद भी आईजी ने अधिवक्ताओं को अपने चैंबर में नहीं बुलाया. इसी से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया. अधिवक्ताओं के बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया. (रिपोर्ट- सतीश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FGbq8q
No comments:
Post a Comment