अजमेर विकास प्राधिकरण की भूमि अवाप्ति अधिकारी और आरएएस अफसर अंजना सहरावत को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य सरकार मंगलवार कोसस्पेंड कर दिया. राज्य सरकार ने अंजना सहरावत को निलम्बित करते हुए कार्मिक मुख्यालय जयपुर से अटैच कर दिया है. अंजना सहरावत पर नियम विरुद्ध जाकर कांग्रेस नेता को प्लॉट आवंटन का आरोप है और इस मामले में फिलहाल जांच विचाराधीन है. जांच प्रभावित न हो इसके लिए सरकार ने अंजना को सस्पेंड किया. अजमेर विकास प्राधिकरण में लंबे समय से जमीन का गडबड़झाला चल रहा है और अफसरों की बेलगाम कार्यशैली के चलते यहां कई बार एसीबी ट्रैप की भी कार्रवाई हो चुकी है. प्राधिकरण के दो अध्यक्षों धर्मेश जैन और नरेन शाहनी भगत को भी अपना पद कार्यकाल पूरा होने से पहले इसीलिए छोड़ना पड़ा था क्योंकि उन पर भी भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे थे. (रिपोर्ट- अभिजीत)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FvqiHQ
No comments:
Post a Comment