मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए करौली शहर के फूटाकोट स्थित अग्रसेन विद्यालय में पारस्परिक स्कूली बचनबद्धता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सहित विद्यालय के छात्र, शिक्षक और निर्वाचन विभाग के लोग मौजूद रहे. इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने छात्राओं से लोकतंत्र और मतदान से संबंधित प्रश्न पूछे और छा़त्रों को जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्य और चुनावों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी जानकारी दी. इस कार्यक्रम में उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे मतबूत पक्ष और सफलताओं को भी छात्रों से साझा किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Fufsl4
No comments:
Post a Comment