बाड़मेर के पतासर के अमर शहीद व कारगिल के हीरो भीखाराम मुण्ड की 42 वीं जयंती को धूमधाम से मनाई गई . इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्य मनमोहन सिंह गोदारा और नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 42 यूनिट रक्तदान किया गया. आयोजन में शहीद के भाई पद्माराम व चाचा लिखमाराम मुण्ड ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बायतु के पूर्व विधायक कैलाश चौधरी सहित पूर्व प्रधान बालोतरा राम गोदारा ,एडवोकेट उम्मेदाराम गोदारा, सिमरखिया सरपंच प्रतिनिधि श्रवण सिंह राजपुरोहित, शहीद वीरांगना भंवरी देवी, पदमाराम मुण्ड पंचायत समिति सदस्य शिव साई, लक्ष्मीनारायण , तेजवीर किरपाराम मुण्डण, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए. आयोजन में शहीद भीखाराम की शहादत को नमन करते हुए उनकी मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2T0MnB7
No comments:
Post a Comment