आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चूरू में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर संदेश नायक ने किया. यह प्रदर्शनी 1950 के बाद से भारतीय मतदान प्रक्रिया की यात्रा से रूबरू करवा रही है. इस प्रदर्शनी से विशेषत: युवा मतदाता लोकतंत्र के पर्व को समझ पाएंगे. प्रदर्शनी में वोट डालने को सबसे बड़ा आयोजन बताया गया है. इसके अलावा प्रदर्शनी में गत चुनावों में हुए मतदान के आंकड़ों को और बेहतर करने की अपील के स्लोगन वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं. मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप जैसी गतिविधियों को फोटोज के माध्यम से दर्शाया गया है. इस अवसर पर एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसडीएम श्वेता कोचर सहित अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ANnvFB
No comments:
Post a Comment