बीकानेर में गुरुवार को हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वक़ीलों ने ज़िला कलेक्टर कार्यालय के आगे जमकर विरोध प्रदर्शन किया. लम्बे समय से बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच बनाने की मांग कर रहे वक़ील एक बार फिर सड़कों पर उतर आए और हाईकोर्ट बेंच के पक्ष में नारेबाज़ी की. वक़ीलों का कहना है कि 17 सितम्बर 2009 से इस मामले को लेकर वे लोग लगातार विरोध प्रदर्शन और मांग कर रहे हैं पर सरकार ने उनकी सुध नहीं ली. वकीलों के अनुसार बीकानेर में इस्टेट टाइम के दौरान भी हाईकोर्ट था जिसे वे फिर शुरू करवाने तक आंदोलन जारी रखेंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2W02Ffj
No comments:
Post a Comment