जयपुर कमिश्नरेट की जिला ईस्ट स्पेशल टीम को तीन बड़ी सफलताएं मिली हैं. पुलिस के मुताबिक स्पेशल टीम ने थाना प्रतापनगर के क्षेत्र में एक अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पांच दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा होगा. बताया जा रहा है कि ये लोग ऑन डिमान्ड मोटरसाइिकल चोरी कर पड़ोसी राज्यों को सप्लाई करते थे. एक नर्सिंग स्टूडेंट को भी गिरफ्तार किया है जो मौज- मस्ती के लिए मोटरसाइकिल चोरी करता था. इसी थाना अन्तर्गत एक बाल अपचारी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. (रिपोर्ट- भंवर पुष्पेंद्र)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2sztXLV
No comments:
Post a Comment