भीलवाड़ा में हो रहे राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन के छठे दिन शुक्रवार को किन्नरों ने छत्र और कलश शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा में किन्नर नाचते-गाते हुए चल रहे थे. आमजन उनके आशीर्वाद लेने के लिए दोनों तरफ कतार में लगे थे. शोभायात्रा का शहर के कई मुख्य मार्गों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके भी स्वागत किया. शोभायात्रा में बैण्ड-बाजे के साथ बग्गियों पर किन्नर सवार थे. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के साथ कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन में शुक्रवार को संतोष माता मंदिर पर सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाने के लिए शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा साबुन मार्ग से शुरू होकर, रेलवे फाटक, सर्किट हाउस होते हुए पुलिस लाइन स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंची, जहां संतोषी माता पर किन्नर मेवाड गद्दीसीन किरण बाई ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया. इसके बाद शोभायात्रा मुखर्जी उद्यान पहुंची, जहां शोभायात्रा कलश यात्रा के रूप में परिवर्तन हो गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MnNl80
No comments:
Post a Comment