केंद्र सरकार के सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले के बाद अब एक बार फिर गुर्जर आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है. शुक्रवार को राजधानी जयपुर में गुर्जर समाज के लोगों ने कर्नल किरोड़ी बैसला के घर पर बैठक कर सरकार से 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की. बैसला ने कहा कि अगर सरकार 20 दिन में हमें आरक्षण नहीं देगी तो फिर प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा. गुर्जर समाज अपनी सालों से लंबित 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर इस बार आर- पार की लड़ाई करने की योजना बना रहा है . गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को आरक्षण को लेकर आगामी योजना बनाई गई. इसमें प्रदेश भर से गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में सर्वसम्मति से कर्नल किरोड़ी बैंसला को पूरे आंदोलन की बागडोर सौंपना तय किया गया. कर्नल किरोड़ी बैंसला ने कहा कि हम महापंचायत करेंगे और उसमें आंदोलन को लेकर विचार-विर्मश किया जाएगा. (रिपोर्ट- मनोज)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Mq62YN
No comments:
Post a Comment