अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.53 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया है. एसपी कुंवर राष्ट्रदीप को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने झडवासा के पास नाकेबंदी के दौरान हिमाचल नंबर वाले एक ट्रक को रोका तो चालक और खलासी पुलिस को देख भागने लगे. मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से अवैध रूप से तस्करी कर ले जाए जा रहे डोडा पोस्त के 14 कट्टे बरामद हुए, जिनका वजन करीब 553 किलो था. साबुन पाउडर के कट्टों की आड़ में डोडा पोस्त के पाउडर की तस्करी मामले में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश निवासी ट्रक चालक विनोद शर्मा व खलासी नवीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच सिटी थाना पुलिस को सौंप दी. रिपोर्ट- अभिजीतfrom Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Hk2Mz4
No comments:
Post a Comment