पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नयागांव में बुधवार को एक दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा करीब 15 से 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि नयागांव निवासी केराराम भाट शाम को अपनी दुकान बंद घर गया और सवेरे दुकान पर पहुंचा तो उससे पूर्व अज्ञात कारणों से आग लग गई और पूरी दुकान जलकर राख हो गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RQYinH
No comments:
Post a Comment