राजस्थान की जेलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ मनोरंजन और स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत बीकानेर सेंट्रल जेल से हो रही है जहां महिला क़ैदियों के लिए बन रही नई जेल में एलईडी टीवी लगा है. बीकानेर में इस नई जेल की पांच बैरकों में 155 महिला क़ैदियों के लिए एलईडी टीवी की व्यवस्था की जा रही है. इन पर महिला बंदी फ़िल्में, सीरियल ओर आध्यात्मिक कार्यक्रम देखकर अपना तनाव दूर कर सकेंगी. जेल प्रशासन ने सात करोड़ की लागत से बनने वाली महिला जेल के किए एलईडी टीवी लगवाने की प्रकिया शुरू कर दी है और जल्द ही सभी महिला क़ैदियों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2HjkeUg
No comments:
Post a Comment