बूंदी जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र के चतरगंज गांव से एक युवक द्वारा 12 जनवरी को अपहृत की गई दलित बालिका को खोज निकालने की मांग को लेकर बुधवार को एससी वर्ग के लोगों ने हिण्डोली एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय आए एससी वर्ग के लोगों ने हिण्डोली पुलिस पर बालिका की तलाश नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम रघुनाथ खटीक को ज्ञापन देकर बालिका को शीघ्र ढूंढ कर परिजनों को सुपूर्द किए जाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को बरामद नहीं किए जाने की सूरत में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RRpQZT
No comments:
Post a Comment