युद्ध में भारत की पाक पर जीत के उपलक्ष्य में मना विजय दिवस - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 18, 2018

युद्ध में भारत की पाक पर जीत के उपलक्ष्य में मना विजय दिवस

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में पाकिस्तान की करारी हार और भारत की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को से श्रीगंगानगर में विजय दिवस उत्सव मनाया गया. नेहरू पार्क में आयोजित इस विजय दिवस उत्सव में भारी तादाद में शहर के लोगोंं, स्कूली बच्चों, सेना के जवानों और युद्ध में शहीद हुए लोगों के परिजनों ने हिस्सा लिया. संस्कार भारती, सेठ मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित करने से हुई . मुख्य अतिथि आईएएस व उपखंड मजिस्ट्रेट सौरभ स्वामी ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित किया. विशिष्ट अतिथि 10 जेके राइफल्स के मेजर परमवीर नगर ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद 1971 के युद्ध की चर्चा करने के बाद कहा कि हमे देश की सेना पर गर्व होना चाहिए. सेना आपकी सेवा रक्षा के लिएहमेशा तत्पर है. इस अवसर पर मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहीद सैनिकों की विधवाओं को 21-21 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया. (रिपोर्ट- राकेश मितवा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QF2HKG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages