कड़कड़ाती ठंड और कोहरे ने लेकसिटी उदयपुर के बाशिंदो की दिनचर्या को बदल कर रख दिया है. दो दिनों से रात के पारे में लगातार गिरावट हो रही है. ऐसे में करीब चार डिग्री तक लुढ़के पारे के बीच भी फतहसागर झील का मौसम सुहाना बना हुआ है और इस सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए पर्यटक झील किनारे पहुंचने से नहीं चूक रहे. फतहसागर झील को सोमवार को भी कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है.ऐसे में भी मॉर्निंग वाक करने वाले फतहसागर झील पर पहुंच रहे हैं. वे इस मौसम से खासे खुश नजर आए. ठंड का कहर इतना ज्यादा हें कि बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी की दिनचर्या में परिवर्तन हुआ है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BnoJqK
No comments:
Post a Comment