नहर में छलांग लगाने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा का सोमवार को तीसरे दिन करीब 20 किलोमीटर दूर किशनपुरा गांव के पास नहर से शव मिला. उसके बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने दो युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा है कि युवक उनके साथ छेड़छाड़ करते थे जिसके कारण वो परेशान थी और उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों को कई बार समझाया भी गया लेकिन वे नहींं माने. वहीं पुलिस ने छात्रा के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. साथ ही सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. (रिपोर्ट- ओमप्रकाश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BnoCLQ
No comments:
Post a Comment