VIDEO: गांधी परिवार के लिए दरगाह के खादिम गुर्देजी ने कराई राहुल को जियारत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 27, 2018

VIDEO: गांधी परिवार के लिए दरगाह के खादिम गुर्देजी ने कराई राहुल को जियारत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को धार्मिक यात्रा के तहत अजमेर पहुंचे. राहुल सुबह साढे़ आठ बजे कि‌शनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां संगठन महासचिव अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने उनकी अगवानी की. इसके बाद हेलिकॉप्टर से राहुल अजमेर के मेयो कॉलेज हेलीपैड पहुंचे. यहां से सड़क मार्ग से राहुल सीधे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने मजार शरीफ पर अकीदत के फूल पेश किए और पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए दुआ की. गांधी परिवार के लिए दरगाह के खादिम सैयद अब्दुल गनी गुर्देजी ने राहुल को जियारत कराई. जियारत के बाद बुलंद दरवाजे पर राहुल का दरगाह कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया गया और तबर्रुक भेंट किया गया. इसके बाद राहुल पुष्कर के लिए रवाना हो गए. (रिपोर्ट- अभिजीत)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KAgdZL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages