झुंझुनूं में सुबह- सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बैंड की धुन सुनकर लोग समझ नहींं पाए कि बैंड क्यों बज रहा है. यह जिला कलेक्टर का नया प्रयास था. कलेक्ट्रेट में आने वाले अधिकारियों, वकीलों और जनता को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश देने के लिए बैंड मंगवाया गया था. झुंझुनूं जिला कलेक्टर ने मतदाताओं को जगरूक करने के लिए अनूठे प्रयास किए हैं. कलेक्टर ने बैंड मंगवाया और बैंड के साथ विद्यार्थियों ने शहर में फेरी निकाली. एसडीएम अल्का विश्नोई के नेतृत्व में शहर में लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई. कलेक्ट्रट परिसर में मतदान जगरूकता के लिए शपथ कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव और सीईओ जिला परिषद जेपी बुनकर ने जिले के सभी अधिकारियों और वकीलों को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BB5D1F
No comments:
Post a Comment