राहुल पर नहीं, कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पुष्पवर्षा करके दी मन को तसल्ली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 27, 2018

राहुल पर नहीं, कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पुष्पवर्षा करके दी मन को तसल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अजमेर पहुंचने पर जगह- जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. यह बात अलग थी कि राहुल गांधी गाड़ी से नीचे उतरने का कार्यक्रम नहीं था, लिहाजा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पुष्पवर्षा कर अपने मन को तसल्ली दी. मेयो कॉलेज में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद हर चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्‍वागत को लेकर पूरी तैयारियां की हुई थींं. कई जगह तो ढोल-नगाड़े भी मंगवाए गए थे, लेकिन राहुल गांधी का पहले से ही कहीं भी रुकने का कार्यक्रम नहीं था. बस स्टैंड के पास महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर तो कार्यकर्ताओं ने सड़क को फूलों से भी सजाया था. वहां से राहुल गांधी की गाड़ी के गुजरने पर उस पर जमकर पुष्पवर्षा की गई और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए. (रिपोर्ट- दीपक दधीच)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BzClAE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages