कोटा में शनिवार को 125 वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के अवसर पर आयोजित रामलीला के दौरान राम जी की बारात निकाली गई. झांकियों के साथ बारात शहर के गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल से दशहरा ग्राउंड स्थित श्रीराम रंगमंच तक धूम- धाम से निकाली गई. इस शोभायात्रा में सशस्त्र सैनिकों के साथ राजस्थानी लोक कलाकारों, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र के लोक कलाकारों के दल ने भी अपने-अपने प्रदेश की सांस्कृतिक झलक दिखाई. राम बारात में संत सनातन पुरी माहराज, नगर निगम के महापौर महेश विजय, मेला समिति अध्यक्ष राम मोहन मित्रा और नगर निगम के आयुक्त जुगल किशोर मीणा के साथ नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे. शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र जबलपुर का विख्यात श्याम बैंड रहा. राम बारात को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ सड़क के दोनों किनारों पर दिखाई दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OqDKkU
No comments:
Post a Comment