VIDEO: प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 14, 2018

VIDEO: प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

झालावाड़ कोतवाली थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी युवक झालावाड़ शहर के हबीब नगर इलाके के रहने वाले हैं. शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए झालावाड़ कोतवाली थाना प्रभारी हर्ष राज सिंह खरेड़ा ने बताया कि झालावाड़ जिले के खानपुर के प्रॉपर्टी व्यवसाई मुजीब उर रहमान ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखायी थी कि उसे कुछ लोगों ने फोन पर धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की है. फिरौती की रकम नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी है. मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और फोन कॉल डिटेल का सहारा लेते हुए मामले के तीन अभियुक्तों को धर दबोचा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IWHV1V

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages