VIDEO: भरतपुर में ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेले की हुई शुरुआत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 14, 2018

VIDEO: भरतपुर में ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेले की हुई शुरुआत

भरतपुर में ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेला का उदघाटन किया गया. शनिवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच पूजा-अर्चना कर मेले की शुरूआत की. उद्घाटन के दौरान जिला कलेक्टर सहित यूआईटी सचिव लक्ष्मीकांत बालोत, एएसपी सुरेश खींची ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया. इस मौके समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेला हमारी धरोहर हैं इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों से मेलजोल की भावना बढ़ती है. साथ ही एक दूसरे की संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिलती है. इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेला में सभी दुकानें आवंटित हो चूकी हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CHn2rp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages