साइकिल से अस्पताल जाकर गांधी जयंती को बनाएंगे यादगार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 3, 2018

साइकिल से अस्पताल जाकर गांधी जयंती को बनाएंगे यादगार

डूंगरपुर जिले में मेडिकल कॉलेज व श्री हरिदेव जोशी ज़िला अस्पताल के स्टाफ ने गांधी जयंती को यादगार बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल की है. जिला अस्पताल के स्टाफ ने प्रत्येक रविवार को साइकिल से ऑफिस आने का निर्णय लिया है. गांधी जयंती के अवसर पर अस्पतालकर्मियों ने मंगलवार को साइकिल से जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी इस पहल का आगाज किया, क्लीन डूंगरपुर को अब ग्रीन डूंगरपुर अभियान से जोड़ने के लिए साइकिल से अस्पताल पहुंचने वाले स्टाफ की मरीजों के परिजनों ने भी तारीफ की. इस अवसर पर नर्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष बंशीलाल कटारा ने बताया कि महात्मा गांधी के जन्मदिन को यादगार बनाने व लोगों को पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में जागरूक करने के लिए ये पहल की गई है. अब अस्पताल का स्टाफ प्रत्येक रविवार को साइकिल से अस्पताल आएंगे. इस सम्बन्ध में मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के करीब 700 कर्मचारियों से संकल्प-पत्र भी भरवाए जा रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NfKU61

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages