डूंगरपुर नगरपरिषद ने उठाया उपेक्षित देवालयों के संरक्षण का बीड़ा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 3, 2018

डूंगरपुर नगरपरिषद ने उठाया उपेक्षित देवालयों के संरक्षण का बीड़ा

स्वच्छता के लिए पूरे देश में नाम कमाने वाली डूंगरपुर नगरपरिषद ने अब जीर्ण शीर्ण व काफी समय से उपेक्षित देवालयों के संरक्षण व संवर्धन का बीड़ा उठाया है. दीपावली से पहले नगरपरिषद शहर के ऐसे वीरान देवालयों की साफ-सफाई व मरम्मत के साथ उनके रंग-रोगन का काम कराएगी. नगरपरिषद के सभापति के के गुप्ता ने बताया कि शहर में कई ऐसे प्राचीन देवालय हैं जो देखभाल व रखरखाव के अभाव में बहुत खराब हालत में हैं, लेकिन अब नगरपरिषद इन देवालयों की सुध लेगी. उन्होंने बताया कि नगरपरिषद ने इसके लिए टीम गठित की है, ये टीम ऐसे मंदिरों का चयन कर सूची तैयार करेगी. उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है और चढ़ाव ज्यादा आता है, उन मंदिरों में नगरपरिषद की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zODOlL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages