प्रियंका मंगेतर के साथ पहुंचीं जोधपुर, यहां ले सकती हैं सात फेरे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 3, 2018

प्रियंका मंगेतर के साथ पहुंचीं जोधपुर, यहां ले सकती हैं सात फेरे

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के सात फेरे जोधपुर में ले सकती हैं. प्रियंका मंगेतर निक जोंस के साथ जोधपुर पहुंची हैं. यहां उनका खरीदारी का भी कार्यक्रम है और साथ में वेडिंग डेस्टिनेशन देखने का भी. प्रियंका को सब कुछ पसंद आ गया तो प्रियंका और निक जोंस की शादी जोधपुर में हो सकती है. दोनों एक-दूसरे का हाथ थाम एयरपोर्ट से बाहर निकले तो प्रशंसकों ने दोनों को घेर लिया, धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका के मंगेतर निक सहज व शांत नजर आ रहे थे, लेकिन प्रियंका बॉडीगार्ड से प्रशंसकों से खुद को दूर करने का कहती नजर आईं. इस बीच एयरपोर्ट से दोनों सीधे उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे और वहां से दोनों जोधपुर में ज्वैलरी व अन्य सामान की खरीदारी करने जा रहे हैं. प्रियंका व निक जोधपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन की लोकेशन देख अपनी शादी यहीं पर करने का फैसला ले सकते हैं. हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लीज हर्ले ने भी अपनी शादी जोधपुर में की थी. नीता अंबानी व फेमस मॉडल नियोमी ने अपना जन्मदिन भी जोधपुर में मनाया था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zODTG5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages