पैंथर के कारण वन क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग दहशत में - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

पैंथर के कारण वन क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग दहशत में

प्रतापगढ़ के धरियावद में सीतामाता अभयारण्य वन क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक पैंथर के कारण दर्जनों गांवों के लोग दहशत में हैं. प्रतापगढ़ के धरियावद उपखण्ड में पिछले तीन दिनों में एक पैंथर ने दो मासूम बच्चियों पर जानलेवा हमला कर दिया है. पैंथर ने पहला हमला बुधवार की देर रात गोपालपुरा ग्राम पंचायत के हाड़ा खेड़ा गांव में घर में सो रही 10 वर्षीय साजिया पर किया. लोगों के जग जाने और शोर मचाने पर पैंथर घायल बच्ची साजिया को घर से कुछ दूर छोड़कर जंगल भाग गया. गंभीर रूप से घायल साजिया की मौके पर ही मौत हो गई. 48 घंटे के भीतर ही पैंथर ने दूसरा हमला शुक्रवार की शाम झड़ोली ग्राम पंचायत के दरा गांव में किया. यहां घर के बाहर खेल रही आठ साल की देवली पर हमला कर दिया. यहां भी लोगों के शोर मचाने पर पैंथर भाग गया. देवली को धरियावद अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर और गर्दन में 30 टांके लगे हैं. बेहतर इलाज के लिए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया जहां अब वह खतरे से बाहर है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IWdGs2

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages