मेवाड़ के शक्तिपीठों में चित्तौड़गढ़ की झांतला माता मंदिर ऐसा स्थान है, जहां के न केवल प्रदेश से बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लकवा रोगी पहुंचकर रोग मुक्त हो जाते हैं. जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर झांतला माता का मंदिर है. जहां की मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से लकवा रोगी ठीक हो जाता है. इस माता के मंदिर में इस तरह के चमत्कार की गाथा दूर-दूर तक फैली हुई है. जिसके चलते यहां वर्ष पर्यंत लकवा रोगियों की खासी भीड़ देखने को मिलती है. खास तौर पर शारदीय और चैत्र नवरात्रि में हजारों लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक माता के दरबार में आकर स्वयं को धन्य होने की अनुभूति करते हैं.अधिकांश लोगों की मान्यता है कि लकवा रोगियों को मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम कराने के साथ पास के वटवृक्ष की परिक्रमा कराने से निश्चय ही लाभ होता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OtoeVH
No comments:
Post a Comment